Maghrib Ki Namaz Ki Rakat – मगरिब की नमाज कितनी रकात होती है?

यहां पर आप एक बहुत ही खूबसूरत इल्म यानी कि Maghrib Ki Namaz Ki Rakat जानेंगे। हमने यहां पर मगरिब की नमाज की रकात के साथ साथ मगरिब की नमाज की किस्म भी बहुत ही आसान लफ्ज़ों में बताया है।

जिसे आप आसानी से पढ़ कर समझ जाएंगे कि मगरिब की नमाज में कितनी रकात नमाज अदा की जाती है, और कौन कौन सी रकात नमाज कितनी रकात पढ़ी जाती है इसी लिए आप ध्यान से पढ़ें।

Maghrib Ki Namaz Ki Rakat

मगरिब की नमाज में कुल मिलाकर सब 7 रकात होती है यानी कि मगरिब में सब मिलाकर 7 रकात नमाज अदा की जाती है सबसे पहले 3 रकात फर्ज अदा करना होता है।

इस 3 रकात की फर्ज नमाज को मस्जिद में जमात के साथ सबसे पहले अदा की जाती है इसके बाद 2 रकात सुन्नत मुअक्किदह अकेले में पढ़ी जाती है।

अब आखिर में 2 रकात की नफ्ल नमाज अदा करना होता है इसे भी आप अकेले में ही पढ़ेंगे, और इसी तरह अगर घर पर भी नमाज पढ़ रहे हैं तो भी सबसे पहले 3 रकात फर्ज फिर 2 रकात सुन्नत मुअक्किदह और आखिर में 2 रकात नफ्ल पढ़ेंगे मगरिब की नमाज की रकात यही मुकम्मल है।

नमाज का नाम मगरिब की नमाज
टोटल रकात7 रकात
फर्जों की संख्या3 रकात
सुन्नतों की संख्या 2 रकात
नफ्ल की संख्या2 रकात
Maghrib Ki Namaz Ki Rakat

मगरिब की नमाज में कितनी रकात फर्ज पढ़ी जाती है?

मगरिब में सिर्फ और सिर्फ 3 रकात की फर्ज नमाज एक एक नियत से यानी एक बार नियत करके पूरी 3 रकात इस मगरिब की नमाज को मुकम्मल किया जाता है।

जब मगरिब की नमाज का वक्त हो जाए तो फौरन इस 3 रकात की फर्ज नमाज को मुकम्मल करें अगर मस्जिद में आप नमाज अदा करने जाएंगे तो आप को मस्जिद में भी सबसे पहले 3 रकात की फर्ज जमात के साथ अदा की जाती है।

अगर आप कहीं पर भी घर में या बाहर में तन्हा भी नमाज अदा करें तो मगरिब में सबसे पहले 3 रकात की फर्ज नमाज अदा करें इसके बाद जो भी इसके बचे हुए रकात हो उसे एक एक करके मुकम्मल करें।

इस नमाज को अदा करने के लिए बहुत कम वक्त होता है कभी ऐसा हो की जब आप जमात वाले जगह पर उस वक्त पहुंचे जब लोग अदा कर रहे हैं तो उसी में वहीं से शामिल हो जाएं, अगर जमात मुकम्मल हो गई हो तो आप इसका कजा करेंगे।

मगरिब की नमाज में कितनी रकात सुन्नत पढ़ी जाती है?

मगरिब की नमाज में 2 रकात सुन्नत अदा करना होता है इस 2 रकात की सुन्नत नमाज को आप 3 रकात मगरिब की फर्ज नमाज अदा करने के बाद पढ़ें।

इसके बाद ही आप को 2 रकात की नफ्ल नमाज मगरिब में अदा करना चाहिए यही दुरूस्त और मगरिब की नमाज की रकात मुकम्मल करने का तरीका है।

मगरिब की नमाज में 7 रकात कौन कौन सी होती है?

मगरिब की 7 रकात की नमाज में 3 रकात की फर्ज नमाज अदा की जाती है इसके बाद 2 रकात की सुन्नत नमाज अदा करना होता है फिर आखिर में 2 रकात नफ्ल नमाज अदा कर के पुरा 7 रकात मगरिब की नमाज मुकम्मल करते हैं।

मगरिब की नमाज की रकात में सिर्फ 3 रकात की नमाज ही इस्लामी भाईयों जमात से अदा करते हैं यह हमारी मां बहनों के लिए नहीं है क्योंकी उन पर जमात लाज़िम नहीं इसके बाद 2 रकात सुन्नत और नफ्ल भी सभी को अकेले में ही पढ़ना होता है।

मगरिब की नमाज में कितनी रकात नफ्ल पढ़ी जाती है?

मगरिब की नमाज की रकात में सिर्फ 2 रकात नफ्ल अदा करने का हुक्म है यानी मगरिब में सिर्फ 2 रकात नफ्ल नमाज एक बार की नियत करके मुकम्मल की जाती है इस 2 रकात की नफ्ल नमाज अदा करने के बाद मगरिब की नमाज की रकात पूरी यानी मुकम्मल हो जाती है।

मगरिब की नमाज की रकात इस तरह पूरी करें।

  • सबसे पहले 3 रकात फर्ज पढ़ें।
  • इसके बाद 2 रकात सुन्नत अदा करें।
  • अब आखिर में 2 रकात नफ्ल अदा करें।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *