Shab E Meraj Ki Namaz Ka Tarika – शबे मेराज की नमाज़ का तरीका

आज आप एक बहुत ही नूरानी रात यानी शबे मेराज की रात में नमाज़ पढ़ने का तरीका मतलब Shab E Meraj Ki Namaz Ka Tarika जानेंगे।

यह रात हम सभी के लिए हर साल रज़ब के महीने में अपना बरकत और फजीलत लेकर आती है जिसमें हम सभी लोग शिरकत फरमाकर अपने जिन्दगी व आखिरत के लिए कामयाबी हासिल करते हैं।

शबे मेराज की रात 2-2 रकात करके नफ्ल नमाज़ पढ़ें जिस तरह से हमने निचे में बताया है आप यहाँ पर ध्यान से पढ़ के समझ लें इसके बाद आप आसानी से शबे मेराज की नमाज़ पढ़ सकेंगे।

Shab E Meraj Ki Namaz Ka Tarika – पहली रकात

  • पहले शबे मेराज की दो रकअत नफ्ल की नियत करें।
  • फिर इसके बाद अल्लाहु अकबर कह कर हांथ बांध लें।
  • फिर सना यानी सुब्हान कल्ला हुम्मा व बि हम् दिक‌ पुरा पढ़े।
  • अब तअव्वुज यानी अउजुबिल्लाहि मिनश शैतानिर्रजीम पढ़ें।
  • इसके बाद तस्मियह यानी बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम पढ़ें।
  • अब इसके बाद सुरह फातिहा यानि अल्हम्दु शरीफ को पढ़े।
  • फिर सुरह इख्लास यानी कुलहूवल्लाह शरीफ 3 तीन बार पढ़े।
  • फिर अल्लाहु अकबर कह कर रूकुअ करें और तीन बार, पांच बार या सात बार सुब्हान रब्बियल अजिम पढ़ें।
  • इसके बाद समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए रूकुअ से सर उठाएं फिर उठने पर रब्बना लकल हम्द कहें।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे करें, इसमें तीन बार, पांच बार, या सात बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • अब अल्लाहु अकबर कह कर कुछ देर के लिए दुसरी सज्दा से पहले बैठे रहें।
  • फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करें और कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • यहां तक आपकी शबे मेराज की दो रकअत नफ्ल में से पहली रकअत मुकम्मल हो गई।
  • अब अल्लाहु अकबर कहते हुए दूसरी रकअत के लिए खड़े हो जाएं।

Shab E Meraj Ki Namaz Ka Tarika – दूसरी रकात

  • यहां पर सबसे पहले बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम पढ़े।
  • इसके बाद सिर्फ सूरह फातिहा यानि अल्हम्दु शरीफ पढ़े।
  • अब फिर से सुरह इख्लास यानी कुलहुवल्लाहु 3 तीन बार पढ़े।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए रूकुअ करें और कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अजिम पढ़ें।
  • इसके बाद समिअल्लाहु लिमन हमिदह कहते हुए उठें और उठने पर रब्बना लकल हम्द कहें।
  • फिर अल्लाहु अकबर कहते हुए सज्दे करें और कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला कहें।
  • यहां पर अब आप अल्लाहु अकबर कहते हुए उठे और कुछ देर के लिए बैठे रहें।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए दुसरी सज्दा करें और कम से कम तीन बार सुब्हान रब्बियल अला पढ़ें।
  • इसके बाद अल्लाहु अकबर कहते हुए तशह्हुद के लिए बैठ जाएं और अतहियात पढ़ें।
  • जब अतहियात पढ़ते हुए कलिमे ला पर पहुंचे तो दाहिने हाथ से शहादत उंगली उठाएं और इल्ला पर गिरा दें।
  • इसके बाद दुरूद ए इब्राहिम पढ़ें, फिर दुआए मासुरह पढ़ें और सलाम फेर लें।
  • सबसे पहले दाहिने कन्धे कि ओर अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए गर्दन घुमाएं।
  • इसके बाद बाएं कंधे कि ओर अस्सलामु अलैकुम व रहमतुल्लाह कहते हुए गर्दन को घुमाएं।
  • यहां पर आपकी शबे मेराज की दो रकअत की नफ्ल नमाज़ की दोनों रकअत मुकम्मल हो गई।
  • अब सलाम फेरने के बाद 125 एक सौ पच्चीस बार दुरूद शरीफ पढ़े आपको जो भी दुरूद याद हो!

इसी तरह दो दो रकअत करके आप को 12 बारह रकअत शबे मेराज की नफ्ल अदा करनी है।

शबे मेराज की नमाज़ की नियत

नियत की मैने दो रकअत नमाज़ शबे मेअराज की नफ्ल वास्ते अल्लाह तआला के रूख मेरा काअबा शरीफ की तरफ अल्लाहु अकबर।

शबे मेराज की न अरबी नियत हिन्दी में

नवैतुवन उसल्लीय लिल्लाही तआला रकाति सलावतिल नफ्ली मुतवाजि़हन इल्लाजिहातिल काअबतिश सरीफत्ही अल्लाहू अकबर।

गौर फरमाएं:- हर दो रकअत शबे मेराज की नमाज़ की नियत यही होगी, बाकी सभी चीज़ पढ़ने की और हर नमाज़ का तरीका हमने आपको उपर में ही बताया है।

शबे मेराज की नमाज़ कितनी रकात है?

शबे मेराज की रात में आपको चाहिए कि सबसे कब्ल 12 रकात दो दो रकअत करके नमाज़ पढें, फिर इसके बाद 2 रकअत की नमाज़ पढें, इसके बाद फिर 12 रकात दो रकअत करके छः सलाम के साथ मुकम्मल करें, अब 4 रकात नमाज़ दो दो रकअत करके मुकम्मल करें फिर से 2 रकअत अदा करें, इस तरह से आप पुरा नमाज़ शबे मेराज की अदा करें।

FAQ

शबे मेराज की रात में क्या पढ़ना चाहिए?

शबे मेराज की रात में शबे मेराज की नफ्ल नमाज़, सुरह, कुरान शरीफ व दुआ ए अज़कार पढ़ना चाहिए।

शबे मेराज की नमाज़ कितनी रकात है?

शबे मेराज की नमाज़ में रकातों की कोई गिनती फिक्स नहीं है आप जितनी चाहें पढ़ सकते हैं।

आखिरी बात

इसमें हमने शबे मेराज की नमाज़ को अदा करने का दुरूस्त तरीके को बहुत ही आसान तरीका से और मुकम्मल जानकारी को लिखा है, हम उम्मीद करते हैं कि यह पैग़ाम आपको काफ़ी फायदेमंद साबित हुआ होगा, इसे पढ़ने के बाद आप शबे मेराज कि नमाज़ आसानी से अदा कर सकेंगे।

9 Comments

  1. Mainoddin Dastagir Mulla

    Alhamdulillah…..muje aapse Din ki bahut sari janakari chahiye…..ummid hai ki waqt waqt per Mai aapse mukhtalif hota rakhunga.. aapka mobile number Mila sake toa achcha rahega …Mera mobile number. 8880506100…

    • Ji Jarur, Jo Bhi Sawal Ya Confusion Ho Aap Comment Ya Email Ke Jariye Hamse Rabtaa Karein

Comments are closed